हिमाचल महासभा, चण्डीगढ़ की वेबसाईट लाँच

  • आपसी तालमेल, परिवार मिलन व रिश्ते ढूंढने में भी मदद मिलेगी
चंडीगढ़
हिमाचल महासभा, चण्डीगढ़ की मासिक बैठक मुनि जी मंदिर, सैक्टर 23 में अध्यक्ष पृथ्वी सिंह प्रजापती के कुशल नेतृत्व में सम्पन्न हुई जिसमें संस्था की वेबसाईट का शुभारम्भ मन्दिर के प्रधान दलीप चंद गुप्ता ने किया। वेबसाईट बनाने का सारा श्रेय छोटू राम शर्मा को दिया गया जिनकी सोच और अथक परिश्रम कि वजह से यह संभव हुआ।
पृथ्वी सिंह प्रजापती ने बताया कि बताया कि अब हिमाचल महासभा की वेबसाइट के जरिए न केवल ट्राईसिटी बल्कि पूरे देश के साथ-साथ समस्त विश्व स्तर पर देव भूमि हिमाचल, हिमाचली कला, संस्कृति व  प्राकृतिक सौंदर्य को अंतरर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रचार-प्रसार होगा। इसकी मदद से आपसी तालमेल, परिवार मिलन इत्यादि से हिमाचली परिवारों को विवाह योग्य बच्चों के लिए योग्य वर-वधु ढूंढने में भी मदद मिलेगी। वरिष्ठ सदस्य शविदंर मढोंत्रा ने वेबसाईट के बारे में मौजूद सदस्यों को विस्तृत जानकारी दी। समस्त सदस्यों ने हिमाचल महासभा द्वारा बहुत समय से वेबसाईट बनाने की लम्बिंत माँग पूरी करने पर धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *