पंजाब के राज्यपाल द्वारा महान एथलीट मिलखा सिंह के देहांत पर गहरा दुख प्रकट

  • संस्कार के अवसर पर पहुंचकर दिवंगत आत्मा को दी श्रद्धांजलि
  • केंद्रीय खेल राज्य मंत्री किरेन रिजीजू भी अंतिम संस्कार में हुए शामिल

 चंडीगढ़,

पंजाब के राज्यपाल और यू.टी. चण्डीगढ़ के प्रशासक श्री वी.पी. सिंह बदनौर ने महान एथलीट मिलखा सिंह के देहांत पर गहरा दुख प्रकट किया, जिनका पत्नी निर्मल मिलखा सिंह के देहांत से कुछ दिनों बाद बीती देर रात यहाँ पी.जी.आई. में कोविड के विरुद्ध लड़ाई लड़ते हुए देहांत हो गया।

मिलखा सिंह का आज शाम यहाँ सैक्टर 25 के श्मशानघाट में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। पंजाब के राज्यपाल श्री वी.पी. सिंह बदनौर और केंद्रीय खेल राज्य मंत्री श्री किरेन रिजीजू अंतिम संस्कार के समय उपस्थित थे और उन्होंने फूल मालाएं अर्पित कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धाँजलि भेंट की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *