रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पंचकूला में ‘पंच कमल’ का किया उद्घाटन

पंचकूला।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज शनिवार को हरियाणा के पंचकूला में राज्य भाजपा कार्यालय ‘पंच कमल’ का उद्घाटन किया। इस मौके पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और राज्य के गृह मंत्री अनिल विज भी उपस्थित रहे। पंचकूला में भाजपा कार्यालय ‘पंच कमल’ के उद्घाटन के अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अपना संबोधन दिया और कहा कि, ”हम देश की ऐसी पार्टी हैं जो किसी व्यक्ति के हिसाब से नहीं बल्कि एक सिद्धांत और विचारधारा से चलने वाली पार्टी है। इस पार्टी को खड़ा करने में हज़ारों-लाखों हमारे कार्यकर्ताओं और नेताओं का खून पसीना लगा है। इसका लंबा इतिहास है।” रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पंचकूला में राज्य भाजपा कार्यालय ‘पंच कमल’ का उद्घाटन किया। इस दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और राज्य के गृह मंत्री अनिल विज भी उपस्थित रहे। कार्यालय ईंट, पत्थर और सीमेंट से बना हुआ एक भवन ही नहीं होता बल्कि सकारात्मक संवाद और विचार प्रवाह का केंद्र होता है। कार्यक्रम की रचना होती है तो कार्यालय में होती है, नीतियां बनती हैं तो कार्यालय में बनती हैं। राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा भारत में जितनी भी राजनितिक पार्टियां हैं उनसे सर्वाधिक भिन्न पार्टी है।

अन्य राजनीतिक पार्टियां राजनीति यदि करती हैं तो केवल सरकार बनाने के लिए करती हैं। भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो राजनीति केवल सरकार बनाने के लिए नहीं समाज बनाने के लिए करती है। कार्यालय ईंट, पत्थर और सीमेंट से बना हुआ एक भवन ही नहीं होता बल्कि सकारात्मक संवाद और विचार प्रवाह का केंद्र होता है। कार्यक्रम की रचना होती है तो कार्यालय में होती है, नीतियां बनती हैं तो कार्यालय में बनती हैं।

एक बार फिर हरियाणा में भाजपा का परचम लहरेगा : सीएम मनोहर लाल

सीएम मनोहर लाल ने कहा कि एक बार फिर हरियाणा में भाजपा का परचम लहरेगा। 2019 के चुनावों में कालका से राजनाथ सिंह ने भाजपा के चुनाव प्रचार का शुभारंभ किया था और मैं विश्वास दिलाता हूं कि आगे भी इस तरह ही हरियाणा में भाजपा की जीत का परचम लहराएगा। मनोहर लाल ने कहा कि यह केवल एक भवन नहीं है इस कार्यालय में कार्यकर्ता अपने खून, पसीने जी जान अपने विचार से पार्टी आगे बढ़ेगी। कार्यकर्ता दिन रात मेहनत करता है। यह हमारा मंदिर है। जब घरों से पार्टी चलती है, तो लोगों को उस व्यक्ति के हिसाब से पार्टी को जोड़ देते हैं, फिर उस कार्यकर्ता का नाम ऊपर हो जाता है। भाजपा एक व्यक्ति के हिसाब से नहीं , बल्कि एक सिद्धांत के हिसाब से चलती है। भाजपा का बहुत लंबा इतिहास है। मनोहर लाल ने कहा कि कोई भी पार्टी 5 ” क ” से चलती है। कार्यकर्ता, कार्यक्रम, कार्यालय, कार्य प्रगति और कोष से चलती‌ है, लेकिन भाजपा के साथ छठा “क” भी जुड़ा हुआ है। भाजपा का चुनाव निशान कमल भी है। उन्होंने कहा कि देशभक्ति के विचार को प्रबल करने के लिए 15 अगस्त को हर घर तिरंगा अभियान चलाया गया हम देश और प्रदेश में गंदगी को साफ करने में जुटे हुए हैं। भ्रष्टाचार रूपी कैंसर को खत्म करने में प्रयासरत हैं । बिना पर्ची खर्ची के नौकरियां दी जा रही हैं। गरीब लोगों की सेवा करने के लिए बीड़ा उठाया है समाज में जो भ्रामक स्थिति है, उसे खत्म करने के लिए गरीब आदमी को मौका दिया जा रहा है। कार्यक्रम में हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, शिक्षा मंत्री कंवर पाल, महिला एवं बाल कल्याण राज्य मंत्री कमलेश ढांडा, सांसद संजय भाटिया, रतन लाल कटारिया भी मौजूद रहे।

भ्रष्टाचार को खत्म करने का काम किया जा रहा है : अनिल विज

उद्घाटन अवसर पर अपने संबोधन में गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि भाजपा के लिए आज आज का दिन शुभ है। भाजपा एक लोकतांत्रिक पार्टी है। भाजपा कार्यकर्ता के आधार पर चलती है, भाजपा संगठन के आधार पर चलती है, भाजपा ही एक लोकतांत्रिक पार्टी है, बाकी सब पार्टियां एक कुनबे या गैंग की तरह हैं। कार्यकर्ताओं के लिए भाजपा कार्यालय एक मंदिर है। कार्यकर्ताओं के लिए यह कार्यालय बनाया गया है। विज ने कहा कि कई दशकों तक देश को दिशाहीन प्रगति होती रही। लोग आते रहे, जाते रहे, लेकिन देश को किस पथ पर ले जाना है, कहां तक हमें पहुंचना है, कभी कोई विचार नहीं किया गया। पार्टियां केवल वोट बनाने की बात करती थी, पहली बार कोई प्रधानमंत्री आया है, जो देश को बनाने की बात करता है। अनिल विज ने कहा कि अब देश में राजनीति विकास के नाम पर हो रही है। पारदर्शिता से काम हो रहा है। भ्रष्टाचार को खत्म करने का काम किया जा रहा है। अब पंचकूला से ही कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूत करने के लिए निर्देश दिए जाएंगे अब पंचकूला भाजपा का एक बड़ा केंद्र होगा।

हरियाणा की एक खासियत है कि हम बड़े पंचायती आदमी हैं : प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि हरियाणा की एक खासियत है कि हम बड़े पंचायती आदमी हैं। यहां सरकारी पंचायतें तो अलग हैं। हम हर बात पर पंचायत बुलाते हैं। चाहे खाप हो या अन्य। हम सामूहिकता में विश्वास रखते हैं। इस कार्यालय से पूरे प्रदेश में कार्यकर्ताओं को बल मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *