- महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल में उनके नाम पर बनाया जाएगा 7 कमरों का ब्लॉक
डीएन सिंह चंडीगढ़
स्वर्गीय श्रीमती सकिंद्रा देवी की पुण्यतिथि पर महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल दरिया चंडीगढ़ में प्रिंसिपल डॉ विनोद शर्मा और शिक्षकों ने श्रद्धासुमन भेंट किए। विनोद शर्मा ने बताया कि श्रीमती सकिंद्रा देवी महान विचारोंं वाली
महिला थी। उसने शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय योगदान दिया था। वह चाहती थी कि सभी पढ़ लिख कर आगे बढ़ें। गांव में कम पढ़े-लिखे लोग होने की वजह से बच्चों को अपना ज्ञान बांटती थीं। उसे हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत और पंजाबी का ज्ञान था। उसकी राइटिंग बहुत ही सुंदर थी। डॉ शर्मा ने बताया कि उसने कई चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना किया था । वह अपने जीवन काल में अपने कष्टों को खुद ही झेलती रही परंतु उफ तक नहीं की। यहां तक कि मैं उसे किसी से शेयर भी नहीं करती थीवह आशावादी विचारों की थी। मेहनत उसके रोम-रोम में कूट कर भरी हुई थी। उसने सभी को हमेशा सत्य और ईमानदारी की डगर पर चलने का संदेश दिया। डॉ शर्मा ने बताया कि उसने उच्च आदर्शों को कायम किया। भले ही पुरुष प्रधान समाज में अन्य महिलाओं की तरह दब कर रह गईं परंतु उसके दिखाए हुए रास्ते हमेशा भावी पीढ़ियों को प्रेरणा देते रहेंगे।
प्रिंसिपल डॉ विनोद शर्मा ने बताया कि उनके समाज के प्रति निभाए गए उत्तरदायित्व को याद रखते हुए महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल दरिया में एक ब्लॉक का निर्माण किया जा रहा है। इस ब्लॉक का नाम स्वर्गीय श्रीमती सकिंद्रा देवी ब्लॉक रखा जाएगा। उन्होंने कि
उसने हमेशा शिक्षक वर्ग को सम्मान दिया है। उसका मानना था कि शिक्षक ही विद्यार्थियों को सही दिशा दे सकता है। डॉ शर्मा ने कहा कि इस भवन निर्माण का कार्य जोरों पर है और जल्दी ही इसे समाज को समर्पित किया जाएगा।